Skip to main content

झारखंड में सिर्फ पश्चिमी सिंहभूम में ही बचा नक्सलवाद : डीजीपी अनुराग गुप्ता

DGP Anurag gupta

रविवार को चाईबासा में बैठक के बाद जानकारी देते डीजीपी अनुराग गुप्ता :

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने कहा है कि प्रदेश में 95 प्रतिशत नक्सलवाद खत्म हो चुका है। सिर्फ 4 से 5 प्रतिशत समस्याएं बची हैं, जो सिर्फ पश्चिमी सिंहभूम जिले में हैं। इन्हें समाप्त करने को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जल्द झारखंड को नक्सल मुक्त करेंगे। डीजीपी रविवार को चाईबासा में नक्सल अभियान क़ी समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

चाईबासा: पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक के बारे में डीजीपी ने कहा कि पूरे राज्य के नक्सल अभियान की बैठक में समीक्षा की गई। अभियान के विभिन्न पहलुओं इंटेलिजेंस, ऑपरेशन, व्यवस्था, कैंप, सीआरपीएफ के जवानों के मनोबल आदि सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में थानेदार से लेकर डीसी तक सभी अधिकारी शामिल थे। सभी अधिकारियों से उनके अनुभव की जानकारी ली गयी। उसके आधार पर तैयार बिंदुओं पर मंथन के बाद कमियों को दूर किया जाएगा। बैठक में आईजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकर, डीआईजी एसटीएफ झारखंड जगुवार इंद्रजीत महथा, दक्षिणी छोटानागपुर जोन के आईजी अखिलेश झा, विशेष शाखा के डीआईजी कार्तिक एस, कोल्हान के डीआईजी मनोज रतन चोथे, एसपी आशुतोष शेखर आदि मौजूद थे।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।