आदित्यपुर : गम्हरिया स्थित टायो कॉलोनी निवासी अर्जुन कुमार महतो का 15 वर्षीय पुत्र अक्षत कुमार महतो पिछले 4 दिनों से लापता है। काफी खोजबीन किया गया, मगर उसका कुछ पता चल नहीं सका है। उनके परिवार और स्थानीय लोग चिंतित हैं। अक्षत महतो इस वर्ष मैट्रिक का परीक्षा देगा। अक्षत के पिता अर्जुन कुमार महतो ने बताया कि अक्षत शुक्रवार को घर से यह बोलकर निकला था, कि वह अपने दोस्त उदय (निवासी छोटा गम्हरिया) को किताब पहुंचाने जा रहा है, और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार के लोगों से मदद की अपील की है, कि किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तुरंत इसकी जानकारी उनके परिजनों को दें। इस संबंध में गम्हरिया थाना में एक सनहा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
