Skip to main content

शहीद निर्मल महतो की जयंती पर कुड़मी सेना ने किया मल्यार्पण, वर्तमान सरकार से उनके हत्या के पीछे साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश करने की मांग की

आज 25 दिसम्बर को शहीद निर्मल महतो की जयंती के उपलक्ष्य में झारखंड प्रदेश कुड़मी सेना के सभी सदस्यों ने चमरिया गेस्ट हाउस, बिष्टुपुर में उनका माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उनके बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान झारखंड प्रदेश कुड़मी सेना के संयुक्त सचिव ने कहा कि शहीद निर्मल महतो की हत्या उस समय हुई थी, जब वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष थे। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में झारखंड की सत्ता में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है, उनके हत्या के पीछे साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश करने की मांग की।

इस शुभ अवसर पर झारखंड प्रदेश कुड़मी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विशाल चंद्र महतो, सचिव पोबीर महतो, प्रवक्ता सूरज महतो, कोषाध्यक्ष अजय महतो, सुमित महतो, विष्णु देव महतो और अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने शहीद निर्मल महतो के योगदान और उनकी कुर्बानी को नमन किया।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।