जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बुधवार को संसद में पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) जिले के घाटशिला से बहरागोड़ा बीच एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) की स्थापना करने की मांग रखी। सांसद ने नियम 377 के अधीन कहा कि झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र विशेषकर जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में चिकित्सा की समस्या है। संसदीय क्षेत्र झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की सीमा पर है। यहां के नागरिकों को उचित स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है। इन क्षेत्रों में बहुसंख्यक आदिवासी और अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं, जिनकी सामाजिक- आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। तीन राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभःराज्य के देवघर में एम्स है और रांची के रिम्स है। जो जमशेदपुर से लगभग काफी किमी दूर स्थित है। यहां के लोगों के लिए इलाज प्राप्त करना कठिन है। वैसे तो जमशेदपुर में सदर अस्पताल तथा एमजीएम अस्पताल है। परंतु, यहां काफी भीड़ हमेशा बनी रहती हैं जो कि दूर दराज से आए मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रा की दिक्कत और चिकित्सा सहायता की कमी के कारण लोग इलाज के लिए दूर-दूर तक जाते हैं।
