
चाईबासा : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष , राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के जन्मदिन पर सोमवार को कांग्रेस भवन ,चाईबासा में कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया। कांग्रेसियों ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि सोनिया गांधी महिला सशक्तिकरण , त्याग, तपस्या बलिदान और सुचिता की प्रतिमूर्ति है। यूपीए शासन काल के दौरान देश में विकास की बयार बही। मनरेगा, सूचना का अधिकार, किसानों की कर्ज माफी व खाद्यान्न सुरक्षा बिल आदि योजनाएं लागू की , इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद जनता तक पहुंचाने का कार्य किया । राष्ट्र के प्रति सोनिया गांधी की अप्रितम योगदान व समर्पित जीवन हर भारतवासी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर कांग्रेस आरजीपीआरएस प्रदेश महासचिव त्रिशानु राय , सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हादसा , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा , सचिव मोहन सिंह हेम्ब्रम , प्रवक्ता जगदीश सुंडी , पूर्व कोषाध्यक्ष राधा मोहन बनर्जी , विक्रमादित्य सुंडी , ब्रज किशोर सिंकु , राकेश पोद्दार , आलोक बालमुचू , जय किशन सालबुनियां , मुकेश पोद्दार , विजय सिंह तुबिद , जुम्बल सुंडी , गोपी हिन्दुस्तानी , अजय बारी , मो०रिजवान , अखलेश पोद्दार सहित अन्य उपस्थित थे।