Skip to main content

मरीज की मौत के बाद अस्पताल ने शव रोका तो होगी बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य मंत्री

Health minister

प्राइवेट अस्पताल मरीजों की मौत के बाद शव को नहीं रोक पाएंगे। शव रोक कर बिल के भुगतान की मांग करने वाले अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगाई जाएगी। वैसे अस्पताल जो अस्पताल होने के मापदंड को पूरा नहीं करते उन अस्पतालों को बंद करा दिया जाएगा। ये बातें मीडिया के सामने स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कही। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों को बेहतर करने की दिशा में वे जल्द से जल्द काम करेंगे। सरकारी अस्पतालों को इतना समृद्ध कर दिया जाएगा कि उन्हें निजी अस्पताल जाने की कोई जरूरत ही नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोग मेरे स्वास्थ्य मंत्री बनने की उम्मीद लगाए हुए थे, अब उन्हें हम स्वास्थ्य की गारंटी देने का काम करेंगे।

अल्ट्रासाउंड क्लीनिक का सर्टिफिकेट बेचा जा रहा।

स्वास्थ्य मंत्री कहा कि सभी सिविल सर्जन से मांग जाएगा कि उन्होंने हाल में कितने अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों को सर्टिफिकेट दिया है। उन्होंने कहा कि कई जगह अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों को सर्टिफिकेट बेच दिया जा रहा है, बदले में मोटी रकम वसूली जा रही है। उन्होंने कहा कि कई सिविल सर्जन प्राइवेट अस्पतालों से मोटी रकम लेकर साठगांठ किए रहते हैं। उनपर कार्रवाई नहीं करते। इसके अलावा कई जिलों के सदर अस्पताल में बिचौलिया घूमते हैं। समान्य मरीज को भी सीरियस बता कर निजी अस्पतालों में इलाज के लिए रेफर कर देते हैं। हम इसपर भी कार्रवाई करेंगे।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।