Skip to main content

सीएम ने दिया आदेश - सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की सीआईडी जांच होगी।

Hemant Soren cgl

कुल 2025 पदों के लिए 21-22 सितंबर को हुई थी परीक्षा, रिजल्ट भी जारी हो चुका है।

 संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की सीआईडी जांच होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को सीआईडी को जांच कराए जाने संबंधी आदेश की कॉपी सौंप दी। इसके साथ जेएसएससी द्वारा कराई गई जांच में मिले तथ्यों की भी जानकारी दी है। जेएसएससी ने इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों को 16 से 20 दिसंबर तक प्रमाण पत्रों की जांच कराने का समय दिया है। इस दौरान जो अभ्यर्थी सर्टिफिकेट जांच नहीं करा पाएंगे, उनके लिए 26 व 27 दिसंबर का समय तय किया गया है। कुल 2025 पदों के लिए 21-22 सितंबर को राज्य में 823 केंद्रों पर 3.04 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। अभ्यर्थियों ने पेपर लीक सहित कई गड़बड़ियों का आरोप लगाया था। लेकिन जेएसएससी अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि परीक्षा केंद्रों पर पेपर की सील टूटी होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। रोल नंबर के सीरियल में भी कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। कॉपियों की जांच भी सीसीटीवी की निगरानी में हुई है। इस परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। हजारीबाग में हाल ही में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद यह मामला विधानसभा में भी उठा था। विपक्ष ने सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सीआईडी जांच का आदेश दिया है। सूत्रों का कहना है कि जांच का आदेश देकर मुख्यमंत्री ने छात्र संगठनों को शांत करने की कोशिश की है।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।