चाईबासा : जेके ए आई झारखंड चाईबासा ब्रांच की एक दिवसीय सीनियर ब्राउन बेल्ट की कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।
चाईबासा - जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड पश्चिमी सिंहभूम के तत्वाधान में एक दिवसीय सीनियर ब्राउन बेल्ट की कराटे ग्रेडिंग परीक्षा जेके एआई चाईबासा ब्रांच के मुख्य कराटे प्रशिक्षण केंद्र संत जेवियर कल्याण केंद्र के कम्युनिटी हॉल मे सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मुख्य रूप से किहोन, काता, कुमीते एवं शारीरिक परीक्षा के साथ मौखिक परीक्षा ली गई ।बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा को जेके एआई झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ब्लैक बेल्ट 6 वीं डॉन जापान के द्वारा संचालित की गई। इस परीक्षा को सफल बनाने में सेंपाई अंशु विश्वकर्मा ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किए इस कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में लगभग 31 कराटेकार विभिन्न स्कूलों से भाग लिए कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्नेहा सोय, सुप्रिया कुमारी, अरमान जामुदा,आफसिन फातिमा एवं प्रिसु राठौर ने किया। परीक्षा में भाग लेने वाली स्कूलों एवं कराटे प्रशिक्षण केंद्र का नाम इस प्रकार है संत जेवियर कल्याण केंद्र चाईबासा, संत जेवियर बालक विद्यालय चाईबासा, राजेश्वरी एनक्लेव कराटे केंद्र चाईबासा, संत जेवियर लुपंगुटू चाईबासा, संत जेवियर इंग्लिश स्कूल चाईबासा, डीएवी स्कूल चाईबासा, संत विवेका स्कूल चाईबासा, ब्राउन बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का परिणाम इस प्रकार रहा।
तृतीय क्यू ब्राउन बेल्ट- अनुभव कुमार ,लॉरेंस पूर्ति, अनुग्रह प्रेम गुड़िया, स्नेहा सोय, प्रेम विरूवा, अंश कुमार, खनक कारवा, चंद्रशेखर पाड़िया, रूवेन हेरेंज, आफसिन फातिमा
द्वितीय क्यू ब्राउन बेल्ट- सिद्धार्थ लागुरी ,शनाया बोदरा ,दीक्षा सुंडी आशि प्रिया ,जीत बलराज ताँती, अरमान जामुदा,अंतरा कुमारी पोद्दार, जिकरा हायात, जोशीना तुवीड ,आयुष देवगम ,हिमांशु बिरूवा, माहिर विल्सन गागराई एंव सुप्रिया कुमारी
प्रथम क्यू ब्राउन बेल्ट-प्रिसु राठौर, अंश कुमार मछुआ ,अमन बारी अन्या मिंज, प्रियंका कारवा, भूमिका बिरूली,एंव श्रेष्ठा बुधिया
यह जानकारी जे के एआई झारखंड के अध्यक्ष सह मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी।
