डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम महतो की दादी झूपरी देवी शनिवार को धनबाद के तोपचांची हटिया में सब्जी बेचती दिखीं। 84 वर्षीय झूपरी देवी अपने खेत में उगायी सब्जियों को बेचने हटिया पहुंची थीं। जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) विधायक जयराम महतो को जब यह जानकारी दी गई, तब उन्होंने कहा कि हमलोग जमीन से जुड़े लोग हैं। खेती-बाड़ी करना पूर्वजों से चला आ रहा पेशा है। मेरी दादी इस उम्र में भी खुद खेती करती हैं और सब्जी बेचने के लिए हटिया तक चली जाती हैं। इसमें शर्म की कोई बात नहीं है।
