झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफे के बाद मिजोरम के गवर्नर हरी बाबू कांभांपती को ओडिशा का नया राज्यपाल बनाया गया है।
सूत्र के मुताबिक खबर आ रही है कि एक बार फिर से सक्रिय राजनीति में लौट सकते हैं झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास। बताया जा रहा है कि उन्हें अब भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। दरअसल जे पी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो चुका है और वे अब केंद्रीय मंत्री बन चुके हैं। इसलिए भाजपा को लंबे समय से राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश थी।
रघुवर दास को सबसे अच्छा विकल्प मानते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की अत्यधिक संभावना जताई जा रही है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक सूचना या जानकारी नहीं मिली है। रघुवर दास को सबसे ऊपर रखा गया है, क्योंकि वे पिछड़े वर्ग के सबसे बड़े चेहरे के रूप में भी जाने जाते हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहने के बाद, उन्होंने झारखण्ड में मुख्यमंत्री के रूप में पाँच साल तक का कार्यकाल पूरा किया, और ओडिशा के राज्यपाल भी बनाए गए।
यह भी पढ़ें:
मंदिर की दानपेटी में गिरा iPhone, अब है भगवान की संपत्ति : मंदिर प्रशासन
