Skip to main content

जमशेदपुर: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार आयोजित हुई जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक।

Jamshedpur

 

जमशेदपुर: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती रिंकू कुमारी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जिला में संचालित आधार केंद्रों की समीक्षा की गई एवं तकनीकी कारणों से बंद पड़े सेंटरों को यथाशीघ्र चालू करने का निर्देश दिया गया । समीक्षा के क्रम में पाया गया की 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार की संख्या बहुत कम है जिसमें सुधार करने की आवश्यकता है । शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि कुछ बच्चे ऐसे हैं जिनका आधार नहीं बन पा रहा है जिसका मुख्य कारण जन्म प्रमाण पत्र पुराना या नहीं होना है। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ऐसे बच्चों की सूची एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करवाते हुए जन्म प्रमाण पत्र कैम्प लगाकर बनाते हुए आधार पंजीकरण करने का निर्देश दिया गया । बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक ने बताया कि पोटका एवं डुमरिया प्रखंड के बैंक में आधार केंद्र की स्थापना कर दी गई है एवं पटमदा तथा बोड़ाम प्रखंड के बैंक में आधार केंद्र के स्थापना हेतु स्थान चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है । बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला अग्रणी प्रबंधक, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सह जिला परियोजना पदाधिकारी, UID एवं अन्य सभी नामित सदस्य उपस्थित रहे।  

Jsr



Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।