Skip to main content

सब जूनियर ऑल स्टाइल स्टेट कराटे चैंपियनशिप रांची के खेल गांव के गणपत् राय इंडोर स्टेडियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Sub junior


चाईबासा- स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वाधान में रांची के गणपत राय इंडोर स्टेडियम खेल गांव में 14 वर्ष से नीचे के बालक एवं बालिकाओं का सब जूनियर ऑल स्टाइल स्टेट कराटे चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। दो दिवसीय स्टेट कराटे चैंपियनशिप के दूसरे दिन 7 वर्ष ,8 वर्ष, 9 वर्ष एवं 10 वर्ष के बालक एवं बालिकाओ का काता एवं वजन के अनुसार कुमीते इवेंट आयोजित किया गया। दूसरे दिन पश्चिमी सिंहभूम के कराटे कारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 14 पदको पर कब्जा जमाया जिसमें 6 स्वर्ण पदक,7 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक प्राप्त किया । साथ ही साथ सभी प्रतिभागियों को स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष शिहान मानस सिंहा, सेंसाई नरेंद्र सिंहा, सेंसाई एजाज असदक एवं सेंसाई शशि पांडे ने पदक प्रदान किए । यह जानकारी स्पोर्टस एसोसिएशन ऑफ वेस्ट सिंहभूम के अध्यक्ष सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी।

 पश्चिमी सिंहभूम के लिए पदक प्राप्त करने वाले कराटे कारों का नाम इस प्रकार है -

7 वर्ष बालिका काता में श्रेया श्री हेंब्रम सिल्वर मेडल एवं इसी आयु वर्ग कुमीते में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

8 वर्ष बालक - 35 केजी आयु वर्ग में हर्ष कालुंडिया स्वर्ण प्राप्त किया 8 वर्ष बालिका - 25 केजी कुमीते वर्ग में भूमिजा पूर्ति ने रजत पदक प्राप्त किया।

8 वर्ष बालक- 40 केजी आयुवर्ग कुमीते मेंआयन तीयू ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

8 वर्ष बालक - 25 केजी कुमीते वर्ग में सौरभ बोयपाई ने रजत पदक प्राप्त किया साथ ही साथ इसी आयु काता वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।

9वर्ष बालिका काता एवं - 40 केजी बर्ग

दोनों में सुप्रिया कुमारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

10 वर्ष बालिका काता वर्ग में विशाखा सिंकू ने रजत पदक प्राप्त किया और इसी आयु वर्ग के -40 केजी कुमीते में रजत प्राप्त किया

10 वर्ष बालक काता वर्ग में अमन तीयू ने स्वर्ण पदक एवं साथ ही साथ इसी आयु वर्ग के -40 केजी कुमीते वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 

10 वर्ष बालिका -30 केजी वर्ग में शागुन हेंब्रम ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

 स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन ऑफ वेस्ट सिंहभूम के पदाधिकारी गण एवं अन्य गण मान व्यक्तियों व्यक्तियों ने पदक प्राप्त करने वाले सभी कराटे कारों को शुभकामनाएं दी।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।