Skip to main content

जमशेदपुर : अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने वृद्ध आश्रम का किया निरीक्षण, सुविधाओं की ली जानकारी, बुजुर्गों से संवाद स्थापित कर लिया फीडबैक।

Jamshedpur


धालभूम के अनुमंडलाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने एमजीएम थाना अंतर्गत गेरूआ में वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर वृद्धजनों के खान-पान समेत सभी सुविधाओं का हाल जाना । इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी वृद्धजनों से अलग-अलग वार्ता भी किया तथा वृद्धाश्रम में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली । वृद्धजनों द्वारा अवगत कराया गया कि आश्रम में समय से नास्ता, भोजन आदि मिलता है । किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है । उपस्थित वृद्धजन यहां की व्यवस्था से संतुष्ट है । वृद्ध आश्रम में वृद्धजन को आवासित रहने के लिए उचित प्रबन्ध किए गये है । ठंड से बचाव हेतु रजाई, कंबल की भी व्यवस्थायें कमरों में पायी गयी । रसोई घर साफ-सुथरा पाया गया । भण्डारण गृह का भी निरीक्षण करने पर पर्याप्त खाद्यान्न की उपलब्धता मिली।अनुमंडल पदाधिकारी ने कमरों एवं परिसर का निरीक्षण किया । पेयजल की व्यवस्था की भी जानकारी लिया । वृद्धजनों से व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया तथा संचालक को वृद्ध आश्रम के नियमित साफ- सफाई, पौष्टिक आहार, यथोचित सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


Jharkhand


Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।