Hemant Soren yojana: मंईयां सम्मान स्कीम का पैसा लेने के लिए ये काम आपको करना होगा, जानें सबसे आसान तरीका
मंईयां सम्मान योजना के जरिए 18 से 50 साल की महिलाओं के खाते में हर माह 2500 रुपये आएंगे। इस योजना के लिए कैसे आवेदन करना है और कैसे लाभ उठाना है,आइए हम आपको बताते हैं :-
हेमंत सोरेन अपनी महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान के कारण सत्ता में वापस मुख्यमंत्री के तौर पर आ गए हैं। आचार संहिता लागू होने से पहले उन्होंने आखिरी कैबिनेट बैठक में हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपये करने का ऐलान किया था। अब हेमंत सरकार दिसंबर माह से 18 से 50 साल की महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
18 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाएं लेंगी इस योजना का लाभ :-
प्रत्येक महिला को मिलेंगे 1 वर्ष में 30 हजार रुपए :–
मंईयां सम्मान योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये यानी हर वर्ष 30 हजार रुपये मिलेंगे। महिलाओं को ये पैसे सीधे उनके बैंक खाते के जरिए अकाउंट में भेजे जाएंगे।
कुछ इस प्रकार करे आवेदन:–
महिलाए या तो निजी आंगनवाड़ी केंद्र या फिर ऑनलाइन डाउनलोड कर के आवेदन कर सकते हैं। ये फॉर्म महिला के लिए मुक्त है। इस फॉर्म में महिला को अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी। इनमें राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड और बैंक खाते के डीटेल्स इत्यादि भरने पड़ेंगे। साथ ही साथ महिला का पासपोर्ट साइज फोटो बहुत जरूरी है।
