एक जमाना था जब IPL का पहला मुक़ाबला मुंबई इंडियन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होता था। लेकिन, अब बिल्कुल ऐसा नहीं है। आइए जानते है 2025 का पहला मुक़ाबला किनके बीच होगा। IPL में मुंबई ओर चेन्नई का दबदबा हमेशा ओर हर सीजन में रहता हैं। अब तक 17 सीजन खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 5-5 बार खिताबी जीत दर्ज कर चुका है।
14 मार्च से होगा शुरुआत।
हाल ही में बड़ी अपडेट सामने आई थी कि आईपीएल 2025 की शुरुआत 14 मार्च से होने वाली है, जिसका फाइनल मैच 25 मई को खेला जा सकता है। हालांकि, इन तारीखों की पुष्टि फिलहाल आधिकारिक तौर पर नहीं हो सकी है। जल्द ही तारीखों की आधिकारिक पुष्टि हो सकती है।
आईपीएल 2025 का मैच किसके साथ होगा।
अक्सर आईपीएल का पहला मैच पिछले सीजन की फाइनलिस्ट टीमों के बीच होता है। IPL 2024 का फाइनल कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था, जहां KKR ने तीसरी बार ट्रॉफी उठाई थी। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है की IPL 2025 में पहला मैच कोलकाता और हैदराबाद के बीच ही खेले जाने की पूरी संभावना है। हालांकि अभी तक कोई भी आधिकारिक तौर पर शेड्यूल जारी नहीं हुआ। शेड्यूल जारी होने से पता चल जाएगा।
बढ़ सकती हैं मैचों की संख्या।
आईपीएल में 74 मुकाबले खेले जा रहे थे, लेकिन अब खबरों की मानें तो आने वाले टाइम में मुकाबलों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। बताया जा रहा है कि IPL 2025 में तो 74 मुकाबले ही खेले जाएंगे। जबकि आईपीएल 2026 में 84 और फिर 2027 में 94 मैच खेले जा सकते हैं। हालांकि, इन खबरों को बीसीसीआई द्वारा कंफर्म नहीं किया गया है।
