Skip to main content

Jamshedpur: डहरे टुसू 5 जनवरी को, नृत्य दल खूब झूमेंगे।

Jamshedpur

पटमदा के लोवाडीह कुड़माली भवन में आयोजित बैठक में.....

पटमदा के लोवाडीह कुड़माली भवन में बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के द्वारा आयोजित होने वाले डहरे टुसू पर्व की तैयारी को लेकर एक बैठक हुआ। बैठक में डहरे टुसू कार्यक्रम की रुपरेखा तय की गयी। साथ ही संकल्प लिया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार भव्य आयोजन किया जायेगा। मंच के वक्ताओं ने कहा कि 5 जनवरी को डिमना से आमबागान तक आयोजित डहरे परब में इस बार पटमदा क्षेत्र के 36 छौ नृत्य टीम, 6 करम नृत्य दल और 15 टुसू नृत्य टीमें भाग लेंगी। यह आयोजन झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। गांव-घर में तो लोग इसे मनाते ही हैं, लेकिन जो लोग रोजी-रोजगार की तलाश में शहर में आ गये हैं, वे अपनी मूल पहचान से भटक गये हैं। ऐसे लोगों को भी बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच डहरे टुसू के माध्यम से जोड़ने का काम कर रहा है, ताकि वे कहीं भी रहें, लेकिन अपने समाज की जड़ से अलग ना हो। इस बार पटमदा प्रखंड से लगभग 25 हजार से ज्यादा लोगों का भागीदारी रहेगी। पटमदा प्रखंड से लगभग 600 से ज्यादा ढोल मांदर लेकर डहरे टुसू में शामिल होंगे। इन ढोल नगाड़ों की थाप से लौहनगरी को झूमने के लिए मजबूर किया जायेगा। बैठक में जयराम महतो, पूर्णचंद्र महतो, विनय महतो, सुबोध चंद्र महतो, फुलचंद महतो, लालमोहन महतो, शिवशंकर महतो, पंचानन महतो, चंदन महतो, साधुपदो महतो, प्रह्लाद महतो, प्रताप महतो, मुकेश, निर्मल, संतोष, विश्वनाथ, विजय, कृष्णा, विकास, सुमन, शीला, दीपक, रंजीत आदि लोग उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।