टीम इंडिया ने जीता अंडर -19 एशिया कप
टीम इंडिया ने महिला अंडर-19 वर्ग में फाइनल में बांग्लादेश को हराकर एशिया कप जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए, जबकि बांग्लादेश की टीम सिर्फ 76 रन पर आउट हो गई। भारत ने 41 रन से जीत दर्ज की, जो महिला अंडर-19 एशिया कप में उसकी पहली जीत है।
