Skip to main content

एनआईटी जमशेदपुर के खेल मैदान में दर्दनाक हादसा, भाला लगने से 14 वर्षीय बालक घायल

 

Adityapur

सरायकेला: आदित्यपुर स्थित एनआईटी, जमशेदपुर के खेल मैदान में रविवार सुबह लगभग 8 बजे एक गंभीर हादसा हुआ। भाला फेंकने के अभ्यास के दौरान 14 वर्षीय शिवम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। शिवम, एलआईजी कॉलोनी निवासी और राकेश कुमार का पुत्र है। घटना के तुरंत बाद उसे टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनआईटी के मैदान में रोजाना कई खेल गतिविधियां जैसे क्रिकेट, फुटबॉल और भाला फेंकने का अभ्यास होता है। घटना के समय शिवम फुटबॉल खेल रहा था। फुटबॉल का पीछा करते हुए वह गलती से भाला फेंकने वाले क्षेत्र में चला गया। उसी समय एक खिलाड़ी ने भाला फेंका, जो सीधे शिवम की पीठ में जा लगा।

घटना के तुरंत बाद शिवम को एनआईटी प्रबंधन ने टीएमएच में भर्ती कराया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उसकी हालत स्थिर है, लेकिन डॉक्टरों की विशेष निगरानी में है। इलाज जारी है, और चिकित्सकों ने अगले 24 घंटे को महत्वपूर्ण बताया है।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।