Skip to main content

21 फरवरी से राजकीय जनजातीय हिजला मेला का होगा आयोजन

Hijla mela

 दुमका से सटे हिजला गांव में 1890 में हिजला मेला की शुरुआत हुई थी। ब्रिटिश कालीन इस मेला में समय के साथ जनजातीय शब्द जुड़ा जिसे बाद में राजकीय मेला का दर्जा दिया गया। दुमका के इस मेला की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली है। मयूराक्षी नदी के तट पर इस वर्ष 21 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक राजकीय जनजातीय हिजला मेला का आयोजन होगा।

हिजला मेला के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को दुमका के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ए. दोड्डे के निर्देश पर एसडीओ कौशल कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद एसडीओ ने बताया कि मेला का उद्घाटन ग्राम प्रधान के द्वारा किया जाएगा। मेला में आदिवासी फ़ूड स्टॉल सहित कई अन्य स्टॉल लगाए जाएंगे, जो संथाल परगना की संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे। विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी।

मेला क्षेत्र में पर्याप्त रौशनी, पार्किंग और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। एसडीओ ने कहा कि मेला के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों और उपसमितियों का गठन जल्द से जल्द किया जाएगा ताकि आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने संबंधित विभागों को अपने कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

जिला खेल पदाधिकारी को मेला अवधि के दौरान आयोजित किए जाने वाले खेलकूद की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर उपायुक्त के स्तर पर गठित समिति से अनुमोदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।

राजकीय जनजातीय हिजला मेला का इंतजार न केवल दुमका बल्कि पूरे संथाल परगना के लोगों को बेसब्री से रहता है। मेला में जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। परंपरागत खेलकूद और कृषि विभाग की प्रदर्शनी इस मेला के आकर्षण का मुख्य केंद्र होती है।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।