आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर शेरे पंजाब चौक स्थित महामाया होटल के सामने 11 हजार केवीए लाइन का टूटा एंगल्स हादसों को निमंत्रण दे रहा है। हाई टेंशन तार का एंगल्स तार के सहारे लटक रहा है, जो कभी भी टूटकर बीच सड़क पर गिर सकता है और वहां से गुजरने वाले वाहनों और आम लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है।
यह स्थान मुख्य मार्ग का ब्रांच रोड भी है, जहां से एक ओर आदित्यपुर थाना और दूसरी ओर दिंदली बस्ती जाने वाली सड़क गुजरती है। उक्त स्थान पर लगातार वाहनों और पैदल यात्रियों का आना-जाना होता है।
बताया जाता है कि जिस जगह यह एंगल्स लटक रहा है, उसके ठीक ऊपर बस और ऑटो स्टैंड भी स्थित है। ऐसे में यदि तार टूटकर गिरा, तो वहां कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है।
