Skip to main content

सुनील महतो हत्याकांड की एनआइए जांच की मांग करेंगे : टाइगर जयराम महतो

Jairam Mahato

जेएलकेएम सुप्रीमो सह विधायक जयराम महतो बुधवार को शहीद सांसद सुनील महतो के छोटा गम्हरिया स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद सांसद की माता खांदो देवी से मिलकर उनका हालचाल जाना और आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक महतो और खांदो देवी भावुक हो गए।

जगह-जगह हुआ स्वागत

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री महतो का विभिन्न स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो, प्रेम मार्डी, पांडुराम हाईबरु, संगठन सचिव विदेश्वर महतो, जिला अध्यक्ष दीपक महतो, जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) रोहित महतो ,भानु प्रिया महतो, सविता महतो,भानुमती महतो वीणा महतो ,सुलोचना महतो ,अनीता महतो , मिनाक्षी महतो, प्रभांशु महतो, शिष्टोपति महतो , सुजय प्रमाणिक , संजय महतो और सुमित महतो आदि उपस्थित थे।

14 वर्ष बाद भी नहीं सुलझा हत्याकांड

विधायक जयराम महतो ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 14 वर्ष बाद भी शहीद सुनील महतो के हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। उन्होंने सरकार से मामले की जांच एनआइए से कराने की मांग करने की बात कही, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।