बिष्टुपुर पोस्टऑफिस के पास मंगलवार की रात एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। कार महिला चला रही थी, जिसमें कुल तीन महिलाएं सवार थीं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
लोगों ने काफी मेहनत के बाद कार में फंसी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। सौभाग्य से किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। महिलाएं कार से बाहर निकलने के बाद दूसरे वाहन से अपने घर चली गईं।
घटना की जानकारी मिलने पर कार के मालिक, बिरसानगर निवासी मनीष पांडेय, बिष्टुपुर थाना पहुंचे। मनीष पांडेय ने बताया कि उनकी बहन कार चला रही थीं। उन्होंने कहा कि रोड पर डिवाइडर ठीक से दिखाई नहीं दिया, जिसके चलते कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
