जमशेदपुर समाचार: पोटका में बालू लदे तीन हाइवा जब्त कर लिए गए। इस कार्रवाई के दौरान वाहन चालक और खलासी फरार हो गए। जिला प्रशासन की टीम ने उपायुक्त के निर्देश पर यह छापेमारी की।
शनिवार देर रात जिला खनन विभाग की टीम ने कोवाली थाना प्रभारी और सशस्त्र पुलिस बल के साथ मिलकर अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह कार्रवाई की। इस दौरान तीन हाइवा वाहनों को जब्त कर लिया गया, जो बालू से लदे हुए थे।
इस मामले में तीनों हाइवा मालिक, चालक और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रशासन अवैध खनन रोकने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है।
