Skip to main content

ईचा के रघुनाथ मंदिर, बोड़ाम के हाथीखेदा मंदिर व चाकुलिया के तेतुलडुंगरी को मिला पर्यटन स्थल का दर्जा।

Chaibasa

कला संस्कृति खेलकूद व युवा कार्य विभाग की ओर से राज्य में 13 पर्यटन स्थलों का चयन किया गया है। इन स्थलों को अपग्रेड करने का निर्देश दिया गया है। इसमें जमशेदपुर के बोड़ाम का हाथीखेदा मंदिर, चाकुलिया के तेतुलडुंगरी-खुकड़ापहाड़ी व सरायकेला- खरसावां के ईचा का रघुनाथ जी महाप्रभु मंदिर को भी शामिल किया गया है। झारखंड सरकार के राज्य पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में पर्यटन स्थलों को अपग्रेड करने की अनुशंसा की गयी है. स्थान विशेष के महत्व को देखते हुए पर्यटन स्थलों को चार कैटेगरी ए, बी, सी व डी शामिल हैं।

कोल्हान प्रमंडल के तीनों पर्यटन स्थल को सी कैटेगरी में रखा

कोल्हान प्रमंडल के तीनों पर्यटन स्थल को सी कैटेगरी में रखा गया है। जल्द ही इस संबंध में अपग्रेडेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। राज्य के 13 जिलों साहेबगंज, गुमला, खूंटी, जामताड़ा, गिरिडीह, हजारीबाग, देवघर, पाकुड़, लोहरदगा, गोड्डा, सरायकेला- खरसावां, पूर्वी सिंहभूम व पलामू से पर्यटन स्थल का चयन किया गया है। गौरतलब है कि ईचा के रघुनाथ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में शामिल करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।