खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ के डोड़मा स्थित चंद्रपुर मोड़ के पास रविवार को एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक यात्री बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और कार के भी परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तोरपा पुलिस और तोरपा विधायक मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि सिमडेगा से यात्री बस रांची की ओर आ रही थी। इसी दौरान खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार में आ रही कार ने बस को टक्कर मार दी।
