बारिश में बाढ़ से टूटा था पुल
गौरतलब है कि वर्षा के दौरान दामोदर नदी में आई बाढ़ की वजह से हथिया बाबा के पास पहुंचने वाला लोहे का संपर्क पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इस पुल के टूटने से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता था।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहल
मेला समिति ने पुल की मरम्मती का कार्य समय पर शुरू कर दिया है, ताकि मकर संक्रांति के मेले में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। समिति का प्रयास है कि पुल की मरम्मती कार्य जल्द से जल्द पूरा हो जाए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित रूप से हथिया बाबा के दर्शन कर सकें।
