रांची (RANCHI): मंईयां सम्मान योजना की पांचवीं किस्त आज लाभुकों के खाते में आ जाएगी। लेकिन योजना की छठी किस्त को लेकर एक नया बदलाव आया है। अब केवल उन्हीं लाभुकों को योजना की राशि मिलेगी जिनका बैंक खाता उनके आधार नंबर से लिंक होगा।
करवाना होगा खाता आधार से लिंक
जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी से लाभुकों के खातों में छठी किस्त भेजी जाएगी। लेकिन जिन लाभुकों के खाते उनके आधार नंबर से लिंक नहीं होंगे, उन्हें यह राशि नहीं दी जाएगी। ऐसे में लाभुकों को बैंक या पोस्ट ऑफिस के खातों को आधार नंबर से लिंक करवाना अनिवार्य है। अभी जिन लाभुकों के खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उनके खाते में भी योजना की राशि भेजी जा रही है। लेकिन अब दूसरी किस्त के लिए यह निर्देश दिया गया है कि अगर 15 जनवरी से पहले खाता आधार से लिंक नहीं हुआ तो राशि नहीं मिलेगी।
15 जनवरी को आएगी छठी किस्त
बढ़ी हुई राशि की पहली किस्त लगभग सभी लाभुक महिलाओं को मिल चुकी है। जो लाभार्थी छूट गए थे, उनके खाते में 6 जनवरी को 2,500 रुपये भेजे जा रहे हैं। वहीं, दूसरी किस्त के लिए भी तैयारी पूरी हो चुकी है और 15 जनवरी को 2,500 रुपये की राशि सभी लाभुकों के खाते में जमा की जाएगी। लेकिन यह राशि केवल उन्हीं को मिलेगी जिनका खाता आधार नंबर से लिंक होगा।
आधार नंबर से ऐसे करवाएं खाता लिंक
अगर आपका खाता आधार नंबर से लिंक नहीं है, तो जल्द ही अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस जाएं। वहां आप अपने खाते को आधार नंबर से लिंक करवा सकते हैं। यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लें ताकि योजना की छठी किस्त का लाभ उठाया जा सके।
