रांची/बेरमो - विस्थापित मोर्चा का आज से अनिश्चितकालीन CCL कोलियरी का चक्का जाम शुरू होने वाला था। इस आंदोलन को डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपना समर्थन दिया था।
जयराम महतो के समर्थन और आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए CCL प्रबंधन को झुकना पड़ा। CCL हेडक्वार्टर ने 7 जनवरी को रांची में उच्च स्तरीय वार्ता के लिए बुलाया है। साथ ही आंदोलन स्थगित करने का आग्रह किया है।
पत्र मिलने के बाद विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति, बेरमो ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया है।
अब 7 जनवरी को दोपहर 12 बजे रांची में विधायक जयराम महतो के नेतृत्व में वार्ता होगी। इस बैठक में विधायक श्री जयराम महतो स्वयं उपस्थित रहेंगे।

