Skip to main content

IIT धनबाद में निकली बंपर वेकेंसी: जानें पूरी जानकारी

Dhanbad

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) धनबाद ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 82 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती स्पेशल ड्राइव के तहत निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह उन सभी के लिए एक सुनहरा मौका है जो शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का पीएचडी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है और उसका एकेडमिक रिकॉर्ड भी उत्कृष्ट होना चाहिए। अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। शैक्षणिक और अनुसंधान कार्यों में उत्कृष्टता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को IIT धनबाद की आधिकारिक वेबसाइट https://www.iitism.ac.in पर जाना होगा। होम पेज पर "करियर" सेक्शन में जाकर "फैकल्टी रिक्रूटमेंट" लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद "New User Click Here To Register" पर जाकर मांगी गई जानकारी भरें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें। पंजीकरण के बाद, आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरें। आवेदन फॉर्म को सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें और सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

वेतन पैकेज:-

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार निम्नलिखित वेतन दिया जाएगा:

असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-II: ₹70,900 न्यूनतम वेतन

असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I: ₹1,01,500 न्यूनतम वेतन

एसोसिएट प्रोफेसर: ₹1,39,600 न्यूनतम वेतन

प्रोफेसर: ₹1,59,100 न्यूनतम वेतन


Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।