Skip to main content

RRB Group D: खुशखबरी, रेलवे ग्रुप डी भर्ती में 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन, ITI अनिवार्य नहीं

 

Railway

शैक्षणिक योग्यता में बदलाव

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी (लेवल-1) पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में बड़ा बदलाव किया है। अब सिंपल 10वीं पास उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले तकनीकी विभागों के लिए कक्षा-10वीं के साथ राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) द्वारा जारी एनएसी या आईटीआई डिप्लोमा अनिवार्य था। लेकिन अब यह शर्त हटा दी गई है, जिससे 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए अवसर खुल गए हैं।

नए नियमों के तहत आवेदन

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने दो जनवरी को सभी रेलवे जोनों को लिखित निर्देश भेजकर इस बदलाव की जानकारी दी। अब बिना किसी डिप्लोमा के केवल 10वीं पास उम्मीदवार ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह कदम तकनीकी और गैर-तकनीकी उम्मीदवारों को समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

आवेदन प्रक्रिया और तिथियां

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के तहत 32,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होकर 22 फरवरी 2025 तक चलेगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी। भर्ती का शॉर्ट नोटिस केंद्रीय रोजगार समाचार में प्रकाशित हो चुका है। परीक्षा सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी।

आयु सीमा में छूट

महामारी के कारण आयु सीमा में भी तीन साल की छूट दी गई है। अब अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष के बजाय 36 वर्ष होगी। यह छूट केवल इस भर्ती प्रक्रिया के लिए दी गई है।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित है, जिसमें से 400 रुपये सीबीटी में शामिल होने पर वापस किए जाएंगे। एससी/एसटी/ईबीसी/महिला/ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है, जिसे सीबीटी में भाग लेने पर पूरी तरह वापस कर दिया जाएगा।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।