Skip to main content

जमशेदपुर: Valley view school के शिक्षक जे. रमेश को मिला राष्ट्रीय सम्मान।

Valley view school

 वैली व्यू स्कूल के शिक्षक जे. रमेश को यूनाइटेड स्कूल ऑर्गेनाइजेशन (USO) द्वारा “कार्यकारी परिषद सदस्य” के रूप में राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है। यूएसओ, जो राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न शैक्षणिक और प्रतियोगी गतिविधियों का आयोजन करता है, की स्थापना वर्ष 1951 में की गई थी।

झारखंड में USO की शैक्षणिक गतिविधियों के प्रचार-प्रसार और आयोजन को सफल बनाने के लिए जे. रमेश का चयन किया गया है। उनका कार्यक्षेत्र झारखंड के विभिन्न विद्यालयों में यूएसओ की उपस्थिति दर्ज कराना और छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना होगा।

पिछले 21 वर्षों से जे. रमेश ने वैली व्यू स्कूल में यूएसओ की गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित किया है। उनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता ने विद्यालय के छात्रों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।